कोलकाता: ईस्टर्न रेलवे अस्पताल की डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित, जांच जारी
ईआर प्रवक्ता निखिल चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को बताया कि डॉक्टर 14 अप्रैल से छुट्टी पर थीं क्योंकि वह ठीक महसूस नहीं कर रही थी. वह मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं. उन्होंने बताया कि डॉक्टर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोलकाता, 23 अप्रैल: कोलकाता में ईस्टर्न रेलवे (Eastern Railway) की एक डॉक्टर कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित पाई गई है. ईआर प्रवक्ता निखिल चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को बताया कि डॉक्टर 14 अप्रैल से छुट्टी पर थीं क्योंकि वह ठीक महसूस नहीं कर रही थी. वह मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं. उन्होंने बताया कि डॉक्टर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रवक्ता ने बताया कि ईस्टर्न रेलवे के मुख्य अस्पताल बी आर सिंह अस्पताल (BR Singh Hospital) के कम से कम 10 स्टाफ सदस्यों को घर पर पृथक वास के लिए कहा गया है क्योंकि वे अपने कार्य स्थल पर डॉक्टर के संपर्क में आए थे.
उन्होंने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर के परिवार के चार सदस्यों को भी घर पर पृथक रहने के लिए कहा है. उनकी कोविड-19 की जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि अभी तक कोरोना वायरस के किसी मरीज का बी आर सिंह अस्पताल में इलाज नहीं किया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

