एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उपचार के दौरान मौत मामले में चिकित्सक और कंपाउडर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर कस्बे में कथित तौर पर गलत इलाज से एक महिला की मौत मामले में पुलिस ने चिकित्सक और उसके कंपाउंडर को मंगलवार को गिरफ्तार किया ।

देश की खबरें | उपचार के दौरान मौत मामले में चिकित्सक और कंपाउडर गिरफ्तार

नोएडा (उप्र),पांच मार्च गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर कस्बे में कथित तौर पर गलत इलाज से एक महिला की मौत मामले में पुलिस ने चिकित्सक और उसके कंपाउंडर को मंगलवार को गिरफ्तार किया ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जेवर कस्बे में रहने वाली रेखा (29) को 31 मार्च को उनके परिजनों ने उपचार के लिए कस्बे के ही एक क्लीनिक में भर्ती कराया था।

उन्होंने बताया कि परिजन का आरोप है कि चिकित्सक तथा उसके कंपाउंडर ने महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिसकी वजह से उसकी तबीयत और खराब हो गई, इसके बाद उसे उपचार के लिए एक अन्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई ने चिकित्सक सहित कई लोगों को नामित करते हुए मामला दर्ज कराया था।

इस घटना से आक्रोशित महिला के परिजन ने कस्बे में जाम लगाया तथा चिकित्सक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा जा रहा है कि चिकित्सक के पास उचित मेडिकल दस्तावेज नहीं हैं और वह उनके बगैर ही लोगों का उपचार कर रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक के क्लीनिक को सील कर दिया है और विभाग भी इस मामले की जांच कर रहा है।

थाना जेवर पुलिस ने चिकित्सक तथा उसके कंपाउंडर को गिरफ्तार किया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).