जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह में डीओसी निर्यात नौ प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का डी-आयल्ड केक (डीओसी) का निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह (अप्रैल-जनवरी) के दौरान नौ प्रतिशत घटकर 36 लाख टन रह गया है। इस गिरावट का कारण रैपसीड डीओसी और अरंडी डीओसी के निर्यात की खेप का घटना है।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी भारत का डी-आयल्ड केक (डीओसी) का निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह (अप्रैल-जनवरी) के दौरान नौ प्रतिशत घटकर 36 लाख टन रह गया है। इस गिरावट का कारण रैपसीड डीओसी और अरंडी डीओसी के निर्यात की खेप का घटना है।

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जनवरी की अवधि के दौरान, कुल डीओसी का निर्यात 36,03,030 टन का हुआ, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 39,74,351 टन था।

दस महीने की अवधि में, सोयाबीन डीओसी का समग्र निर्यात एक साल पहले 15.86 लाख टन की तुलना में 17.71 लाख टन तक बढ़ गया।

हालांकि, रैपसीड डीओसी का निर्यात 18,95,454 टन से घटकर 15,42,032 टन रह गया, जबकि अरंडी डीओसी का निर्यात 3,27,261 टन से घटकर 2,58,005 टन रह गया।

आंकड़ों के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान डीओसी का कुल निर्यात 48,85,437 टन रहा था।

दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, वियतनाम और बांग्लादेश भारतीय डीओसी के प्रमुख आयातक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\