देश की खबरें | आज के नेताओं के पैर न छुएं, वे इसके लायक नहीं : अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आज के नेताओं के पैर न छुएं क्योंकि वे इसके लायक नहीं हैं।

बीड, दो अप्रैल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आज के नेताओं के पैर न छुएं क्योंकि वे इसके लायक नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता और चाचा के आशीर्वाद से ठीक हैं।

अजित पवार ने यह टिप्पणी यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की युवा शाखा की एक रैली के दौरान की। वह बीड के एक दिवसीय दौरे पर आए थे।

राकांपा प्रमुख अजित पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके दौरे के दौरान उन्हें मालाएं, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट करने पर फटकार लगाई।

अजित पवार ने कहा, ‘‘मुझे कुछ मत दीजिए। मैं सिर्फ प्यार और सम्मान चाहता हूं। मेरे पैर न छुएं। आजकल के नेता पैर छूने के लायक नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे माता-पिता और चाचा के आशीर्वाद से मैं ठीक हूं। मुझे सिर्फ आपका प्यार और आपसी सम्मान चाहिए।’’

अजित पवार की बगावत की वजह से 1999 में उनके चाचा शरद पवार द्वारा स्थापित राकांपा का विभाजन हो गया है।

उन्होंने जुलाई 2023 में पार्टी का विभाजन किया और भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल हो गए। राज्य सरकार में उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now