देश की खबरें | महिला आयोग से न्याय की उम्मीद न करें : करुणा शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे की पहली पत्नी करुणा शर्मा मुंडे ने कहा कि उन्हें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चकंकर से न्याय की उम्मीद नहीं है। चकंकर सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से ताल्लुक रखती हैं।

छत्रपति संभाजीनगर, सात फरवरी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे की पहली पत्नी करुणा शर्मा मुंडे ने कहा कि उन्हें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चकंकर से न्याय की उम्मीद नहीं है। चकंकर सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से ताल्लुक रखती हैं।

करुणा, धनंजय मुंडे से अलग रह रहीं हैं।

मुंबई के एक न्यायिक मजिस्ट्रेट ने राकांपा नेता मुंडे को करुणा और उनकी बेटी को दो लाख रुपये प्रति माह अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है।

करुणा अदालत के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।

मुंडे के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत शिकायत अदालत में लंबित है।

करुणा ने कहा, “जब भी मुझ पर दबाव डाला गया, मैं महिला आयोग गई। लेकिन चकंकर किस पार्टी से हैं? वह अपनी पार्टी (राकांपा) की महिलाओं को न्याय नहीं दे सकतीं, तो मुझे क्या न्याय देंगी? मैंने उनके खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन ये लोग हर जगह सरकार में हैं।”

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने करुणा के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर कहा कि वह (आयोग) उन मामलों में शामिल नहीं हो सकता, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू