देश की खबरें | डीएमआरसी अपने चौथे चरण के विस्तार के तहत 40 किमी भूमिगत गलियारों का कर रहा है निर्माण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) अपने चौथे चरण के विस्तार के तहत 40 किलोमीटर से अधिक के भूमिगत गलियारों का निर्माण कर रहा है जो पांच विभिन्न गलियारों में विकसित की जा रही कुल लाइनों का करीब आधा हिस्सा है। निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) अपने चौथे चरण के विस्तार के तहत 40 किलोमीटर से अधिक के भूमिगत गलियारों का निर्माण कर रहा है जो पांच विभिन्न गलियारों में विकसित की जा रही कुल लाइनों का करीब आधा हिस्सा है। निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

निगम चौथे चरण में कुल 27 भूमिगत स्टेशनों का निर्माण कर रहा है।

अधिकारी ने कहा कि डीएमआरसी पहले ही जनकपुरी पश्चिम से कृष्णापार्क तक दो करीब दो किलोमीटर के भूमिगत खंड के निर्माण का कार्य पूरा कर चुका है जो ‘मैंजेंटा लाइन’ का विस्तार है।

दिल्ली मेट्रो अपने चौथे चरण के तहत 40.109 किलोमीटर नए भूमिगत गलियारे का निर्माण कर रही है। इस चरण में पांच अलग-अलग गलियारों में लगभग 86 किलोमीटर नई लाइनें बिछाई जा रही हैं।

अधिकारी ने कहा कि यह एक बड़ी इंजीनियरिंग चुनौती है क्योंकि भूमिगत गलियारे विभिन्न भू-स्तरों से होकर गुजर रहे हैं जैसे कि सदर बाजार, नबी करीम, महरौली बदरपुर रोड, अजमल खान पार्क, नई दिल्ली आदि में भीड़भाड़ वाले आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्र।

अधिकारी ने बताया कि आम तौर पर डीएमआरसी पारंपरिक ‘कट-एंड-कवर’ तकनीक का उपयोग करके भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का निर्माण करता है, जबकि सुरंगों का निर्माण ‘टनल बोरिंग मशीनों (टीबीएम)’ की मदद से किया जाता है।

उन्होंने बताया कि टीबीएम एक ऐसी मशीन है जिसका इस्तेमाल मिट्टी और चट्टानों की विभिन्न परतों में गोल ‘क्रॉस-सेक्शन’ वाली सुरंगें खोदने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि इन्हें कठोर चट्टान से लेकर रेत तक किसी भी चीज़ को भेदने के लिए डिज़ाइन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि तुगलकाबाद के पास एरोसिटी-तुगलकाबाद गलियारे पर एक छोटा सा हिस्सा भी ‘एनएटीएम तकनीक’ (न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड) का उपयोग करके बनाया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि सुरंग बनाने की इस पद्धति का इस्तेमाल पहले भी निगम द्वारा बड़ी सफलता के साथ किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड