देश की खबरें | द्रमुक की प्रधानमंत्री से अदालत में विचाराधीन मेकेदातु बांध के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि केंद्र को कर्नाटक को मेकेदातु जलाशय बनाने के लिए अपनी मंजूरी नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह तमिलनाडु के लिए "हानिकारक" है और यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 22 सितंबर द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि केंद्र को कर्नाटक को मेकेदातु जलाशय बनाने के लिए अपनी मंजूरी नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह तमिलनाडु के लिए "हानिकारक" है और यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।

उन्होंने मोदी को लिखे एक पत्र में कहा कि कर्नाटक के मेकेदातु में कावेरी नदी पर बांध बनाने से तमिलनाडु में पानी का प्रवाह प्रभावित होगा और मौजूदा जल आपूर्ति योजनाओं को नुकसान पहुंचेगा।

यह भी पढ़े | Gorakhpur Shooting Case: सीएम योगी के क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में 4 किलोमीटर दौड़ाने के बाद मारी गोली, इलाके में सनसनी, पुलिस ने दिया ये जवाब.

स्टालिन ने कहा कि हाल ही में एक बैठक में, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने तमिलनाडु के कड़े विरोध के बावजूद मेकेदातु सहित कई परियोजनाओं के लिए शीघ्र मंजूरी दिए जाने की मांग की और यह निराशाजनक है।

पार्टी की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि टी आर बालू सहित द्रमुक के सांसदों ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष के पत्र को दिल्ली में प्रधानमंत्री को सौंपा।

यह भी पढ़े | PM Modi Visited 58 Countries Since 2015: प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2015 से अबतक की 58 विदेश यात्रा, खर्च हुए 517.82 करोड़ रुपये.

उसमें कहा गया कि यह प्रस्ताव उच्चतम न्यायालय के समक्ष भी लंबित है।

स्टालिन ने कहा कि प्रस्तावित मेकेदातु जलाशय 2007 के कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण के अंतिम आदेश के साथ-साथ 2018 में उच्चतम न्यायालय के फैसले का भी उल्लंघन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\