एजेंसी न्यूज

द्रमुक ने केंद्र, तमिलनाडु सरकार से लॉकडाउन पर आगे की रणनीति शीघ्र घोषित करने का अनुरोध किया

द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने कहा कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाने या पाबंदियों में ढील दिये जाने के विषय पर केंद्र और राज्य सरकार को अपने फैसले की घोषणा लोगों के हित में ‘बगैर देर किये’ करनी चाहिए।

द्रमुक ने केंद्र, तमिलनाडु सरकार से लॉकडाउन पर आगे की रणनीति शीघ्र घोषित करने का अनुरोध किया
जमात

चेन्नई, 30 अप्रैल तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक ने तीन मई को खत्म होने जा रहे लॉकडाउन पर बृहस्पतिवार को केंद्र और राज्य सरकार से आगे की रणनीति पर शीघ्र फैसला करने और उसकी घोषणा करने की मांग करते हुए कहा कि इससे लोगों के बीच अनावश्यक भ्रम नहीं पैदा होगा।

द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने कहा कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाने या पाबंदियों में ढील दिये जाने के विषय पर केंद्र और राज्य सरकार को अपने फैसले की घोषणा लोगों के हित में ‘बगैर देर किये’ करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि समय रहते यह घोषणा कर देने से लोगों में दहशत और अनावश्यक भ्रम को टाला जा सकता है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि चूंकि लॉकडाउन का दूसरा चरण सोमवार को समाप्त होने जा रहा है, ‘‘ऐसे में लोगों के बीच यह उम्मीद और भ्रम की स्थिति है कि इसे आगे बढ़ाया जाएगा या इसमें क्रमिक रूप से छूट दी जाएगी।’’

विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘35 से अधिक दिनों से अपने घरों में बंद लोगों की मानसिक दशा और आजीविका को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार को लॉकडाउन पर एक फैसला करना चाहिए और बगैर देर किये उसकी घोषणा करनी चाहिए।’’

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कोरोना वायरस महामारी से लोगों को बचाने के लिये जो भी फैसला करेगी, उसका पालन करना लोगों का कर्तव्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).