चेन्नई, 10 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार ने मंदिर की पांच हजार करोड़ रुपये की संपत्ति वापस हासिल कर ली है।
स्टालिन ने 10 सितंबर को यहां पश्चिम माम्बलम में काशी विश्वनाथ मंदिर के अभिषेक का जिक्र करते हुए कहा कि यह द्रमुक शासन के तहत एक हजारवां मंदिर अभिषेक कार्यक्रम है।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने हिंदू धर्मार्थ मंत्री पी के शेखर बाबू और विभाग के अधिकारियों की उनके काम के लिए सराहना की।
उन्होंने कहा कि शासन के द्रमुक मॉडल के ‘सभी के लिए सब कुछ’ लक्ष्य के तहत उनके शासन दौरान सभी क्षेत्रों में जबरदस्त विकास देखा गया है।
उन्होंने बताया कि विशेष रूप से राज्य सरकार के हिंदू धर्मार्थ विभाग का काम सराहनीय है और द्रमुक सरकार द्वारा पांच हजार करोड़ रुपये की मंदिर की संपत्तियों को पुन: प्राप्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि विशेष रूप से राज्य सरकार के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग का काम सराहनीय है और द्रमुक सरकार ने 5,000 करोड़ रुपये की मंदिर संपत्ति वापस पा ली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY