देश की खबरें | द्रमुक ने लोकसभा चुनाव के लिए 21 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, घोषणापत्र भी जारी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने 19 अप्रैल को वाले लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को राज्य की 39 में से 21 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया और एम. के. कनिमोई, टी.आर. बालू और ए. राजा सहित कुछ मौजूदा सांसदों को पुन: उम्मीदवार बनाया है।
चेन्नई, 20 मार्च तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने 19 अप्रैल को वाले लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को राज्य की 39 में से 21 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया और एम. के. कनिमोई, टी.आर. बालू और ए. राजा सहित कुछ मौजूदा सांसदों को पुन: उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी ने राज्य की शेष 18 सीटें कांग्रेस, वामपंथी दलों और वीसीके सहित अन्य सहयोगियों को आवंटित की हैं।
द्रमुक ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची के साथ अपना घोषणापत्र भी जारी किया, जिसमें राज्यपालों की नियुक्ति और अनुच्छेद 356 को समाप्त करने जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है।
तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी ने जिन 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है उनमें से 11 नए चेहरे हैं। दक्षिण चेन्नई के मौजूदा सांसद तमिझाची थंगापांडियन सहित तीन महिलाओं को भी टिकट दिया है।
द्रमुक ने दयानिधि मारन, एस. जगतरक्षकन, कलानिधि वीरास्वामी, कथिर आनंद और सी.एन. अन्नादुरै को पुन: उम्मीदवार बनाया है।
द्रमुक ने अपने घोषणापत्र में राज्यपालों की नियुक्ति पर राज्यों से परामर्श लेने के लिए कदम उठाने, अनुच्छेद 356 को खत्म करने (जो केंद्र को राज्य सरकार को बर्खास्त करने की अनुमति देता है) और पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

