खेल की खबरें | वीजा रद्द किये जाने के खिलाफ जोकोविच की अपील उच्च अदालत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई ओपन से दो दिन पहले मामले की सुनवाई की 15 मिनट की आनलाइन फीड उपलब्ध कराई गई जिसमें जोकोविच नजर नहीं आये । जज डेविड ओ कालागन ने जोकोविच और सरकार के वकीलों से लिखित दलील शनिवार को जमा करने के लिये कहा । मामले की अगली सुनवाई रविवार की सुबह होगी ।
आस्ट्रेलियाई ओपन से दो दिन पहले मामले की सुनवाई की 15 मिनट की आनलाइन फीड उपलब्ध कराई गई जिसमें जोकोविच नजर नहीं आये । जज डेविड ओ कालागन ने जोकोविच और सरकार के वकीलों से लिखित दलील शनिवार को जमा करने के लिये कहा । मामले की अगली सुनवाई रविवार की सुबह होगी ।
आव्रजन मंत्री एलेक्स हॉके ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मंत्री के तौर पर अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करके सर्बिया के इस 34 वर्षीय खिलाड़ी का वीजा जनहित आधार पर रद्द कर दिया है ।
हॉके ने कहा कि उन्होंने जनहित को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य कारणों से यह फैसला लिया है ।
उन्होंने एक बयान में कहा ,‘‘ मौरिसन सरकार आस्ट्रेलियाई सीमाओं की कोरोना महामारी के इस दौर में रक्षा करने को लेकर प्रतिबद्ध है ।’’
जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द हुआ है । पिछले सप्ताह मेलबर्न पहुंचते ही आस्ट्रेलिया सीमा बल द्वारा उनका वीजा रद्द कर दिया गया था क्योंकि आस्ट्रेलिया के कड़े कोरोना टीकाकरण नियमों से मेडिकल छूट के लिये जरूरी मानदंडों पर वह खरे नहीं उतरते थे । उन्होंने चार रात पृथकवास होटल में बिताई जिसके बाद सोमवार को जज ने उनके पक्ष में फैसला दिया ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

