एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | अमेरिका में दो साल बाद पहला एकल मैच जीते जोकोविच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दूसरी रैंकिंग वाले जोकोविच ने पहला सेट 6 . 4 से जीता और दूसरे में दो अंक से आगे थे । डेविडोविच को इसके बाद दर्द उठा और मैच 46 मिनट में ही खत्म हो गया ।

खेल की खबरें | अमेरिका में दो साल बाद पहला एकल मैच जीते जोकोविच

दूसरी रैंकिंग वाले जोकोविच ने पहला सेट 6 . 4 से जीता और दूसरे में दो अंक से आगे थे । डेविडोविच को इसके बाद दर्द उठा और मैच 46 मिनट में ही खत्म हो गया ।

कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण जोकोविच पिछले दो साल में अमेरिका में नहीं खेल सके थे । वह यहां 2019 के बाद पहली बार खेल रहे हैं । वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन 2020 में न्यूयॉर्क में खेला गया था ।

चौथी रैंकिंग वाले स्टेफानोस सिटसिपास ने अमेरिका के बेन शेल्टन को 7 . 6, 7 . 6 से मात दी ।

महिला वर्ग में शीर्ष रैंकिंग वाली इगा स्वियातेक ने अमेरिकी क्वालीफायर डेनियेले कोलिंस को 6 . 1, 6 . 0 से हराया । अब उनका सामना झेंग किनवेन से होगा जिसने 43 वर्ष की वीनस विलियम्स को 1 . 6, 6 . 2, 6 . 1 से मात दी ।

महिला वर्ग में ही 18 वर्ष की लिंडा नोस्कोवा ने नौवीं रैंकिंग वाली पेत्रा क्वितोवा को 3 . 6, 6 . 2, 6 . 4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया ।

वहीं चौथी रैंकिंग वाली एलेना रिबाकिना ने येलेना ओस्टापेंको को 6 . 7, 6 . 2, 6 . 4 से हराया ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2023 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).