खेल की खबरें | जोकोविच तीसरे दौर में, सेरेना चोट के कारण पहले दौर से हटीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जोकोविच कई बार विम्बलडन के घसियाले कोर्ट पर फिसले और लड़खड़ाये भी लेकिन उन्हें एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने केवल छह सहज गलतियां कीं।

जोकोविच कई बार विम्बलडन के घसियाले कोर्ट पर फिसले और लड़खड़ाये भी लेकिन उन्हें एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने केवल छह सहज गलतियां कीं।

लेकिन टूर्नामेंट के तीसरे दिन फिर उन्हें पैरों से दिक्कत जारी रही और कई बार फिसलने से उन्हें परेशानी भी हुई जैसा कि अन्य मैचों में अन्य खिलाड़ियों के साथ भी हुआ।

बियांका आंद्रिस्कू ने पहले दौर का मैच गंवाने के बाद कहा, ‘‘मैं सिर्फ एक बार नहीं फिसली, बल्कि छह बार फिसली। कोर्ट बहुत फिसलने वाला है। मैं यहां पर एक बार ही खेली हूं लेकिन वे कोर्ट ऐसे बिलकुल नहीं थे। मैंने कई अन्य खिलाड़ियों से भी बात की तो उन्होंने कहा कि यह इतना सामान्य नहीं है। लेकिन हम इसका कुछ नहीं कर सकते हैं। ’’

सात बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स को मंगलवार को फिसलने के बाद पैर में चोट के कारण पहले दौर के मैच से हटना पड़ा।

वहीं रोजर फेडरर के प्रतिद्वंद्वी एड्रियन मनारिनो को गिरने के बाद घुटना मुड़ने के कारण हटना पड़ा।

खेल के पहले दो दिनों तक हुई लगातार बारिश के कारण कोर्ट पर फिसलन हो गयी। मौसम के कारण मैचों के कार्यक्रम उथल पुथल हो गया जिससे पहले दौर के 27 मैच बुधवार तक खिसक गये।

छठे और लगातार तीसरे विम्बलडन खिताब की कोशिश में जुटे जोकोविच को एंडरसन से इतनी परेशानी नहीं हुई जितनी फिसलन भरे कोर्ट से हुई जिसमें एक बार तो वह निराशा में बड़बड़ाते हुए खड़े हुए। जोकोविच अगर इस बार विम्बलडन खिताब जीत जाते हैं तो वह फेडरर और राफेल नडाल के 20 मेजर ट्राफियों के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे।

वहीं महिला वर्ग में फ्रांस की एलिजे कोर्नेट ने पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रिस्कू को हराकर उलटफेर किया। कोर्नेट ने दो हफ्तों में दूसरी बार आंद्रिस्कू को पराजित किया है। उन्होंने पूर्व अमेरिकी चैम्पियन आंद्रिस्कू की पांच बार सर्विस तोड़ी और कनाडा की इस खिलाड़ी को 6-2 6-1 से शिकस्त दी।

कोर्नेट ने दो हफ्ते पहले बर्लिन में भी आंद्रिस्कू को मात दी थी।

फ्रेंच ओपन उप विजेता और 16वीं वरीय अनास्तासिया पावलुचेंकोवा ने अना बोगडान पर एक घंटे में 6-2 6-2 की जीत से दूसरे दौर में प्रवेश किया।

कैमिलिया जियोर्जी और 19वीं वरीय कैरोलिना मुचोवा भी दूसरे दौर में पहुंच गयी हैं।

पुरूषों के अन्य मुकाबले में योशिहितो निशियोका ने जॉन इस्नर पर 7-6 (5), 2-6, 6-3, 6-7 (7), 6-4 से जीत दर्ज की।

क्वींस क्लब टूर्नामेंट के चैम्पियन माटियो बेरेटिनी ने गुइडो पेला को 6-4, 3-6, 6-4, 6-0 से हराया। अमेरिका के सैम कुरे ने 11वें नंबर के खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बुस्टा को 7-6 (6), 6-4, 7-5 से हराकर उलटफेर किया।

पूर्व अमेरिकी ओपन उप विजेता केई निशिकोरी ने एलेक्सेई पापीरिन को 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अपने 100वें ग्रैंडस्लैम मैच में जीत हासिल की। पाब्लो एंदुजार के चोट के कारण हटने से 10वें नंबर के डेनिस शापोवालोव तीसरे दौर में पहुंच गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट