एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सितसिपास को हराकर जोकोविच इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतिम दोनों सेटों में अपनी सर्विस गंवाकर वापसी करने वाले जोकोविच ने 4-6, 7-5, 7-5 की जीत के साथ लगातार आठवीं बार इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। गत चैंपियन जोकोविच यहां पांच बार खिताब जीत चुके हैं।

खेल की खबरें | सितसिपास को हराकर जोकोविच इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में

अंतिम दोनों सेटों में अपनी सर्विस गंवाकर वापसी करने वाले जोकोविच ने 4-6, 7-5, 7-5 की जीत के साथ लगातार आठवीं बार इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। गत चैंपियन जोकोविच यहां पांच बार खिताब जीत चुके हैं।

जोकोविच को आराम का अधिक समय नहीं मिलेगा और फाइनल में जगह बनाने के लिए वह शनिवार को ही स्थानीय दावेदार लॉरेंजो सोनेगो से भिड़ेंगे।

सोनेगो ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए सातवें नंबर के खिलाड़ी आंद्रे रूबलेव को 3-6, 6-4, 6-3 से हराकर पहली बार मास्टर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

जोकोविच और सोनेगो दोनों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुक्रवार को नहीं हो पाए थे।

महिला टूर्नामेंट में फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वियाटेक ने रोम में दो बार की चैंपियन एलिना स्वितोलिना को 6-2, 7-5 से हराया। वह सेमीफाइनल में 17 साल की अमेरिकी कोको गॉफ से भिड़ेंगी।

दूसरे सेमीफाइनल में कैरोलिन प्लिसकोवा का सामना पेत्रा मार्टिच से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2021 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).