खेल की खबरें | जोकोविच ने एटीपी फाइनल्स में रुड को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सर्बिया के जोकोविच ने रुड को 7-6, 6-2 से हराया जो उनकी लगातार छठी जीत है।

सर्बिया के जोकोविच ने रुड को 7-6, 6-2 से हराया जो उनकी लगातार छठी जीत है।

अमेरिकी ओपन फाइनल में दानिल मेदवेदेव के खिलाफ शिकस्त के साथ जोकोविच का कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा करने का सपना टूट गया था और उन्होंने इसके बाद दो महीने का ब्रेक लिया था।

जोकोविच ने ब्रेक से वापसी करते हुए इस महीने पेरिस मास्टर्स का खिताब जीता।

जोकोविच की नजरें दुनिया के शीर्ष आठ खिलाड़ियों के इस सत्रांत टूर्नामेंट में रोजर फेडरर के छह खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर टिकी हैं।

इस जीत के साथ जोकोविच ने ग्रीन ग्रुप में शुरुआती बढ़त बना ली है। राउंड रोबिन के आधार पर होने वाले ग्रुप मुकाबले में सोमवार को 2018 के चैंपियन स्टीफानोस सितसिपास की भिड़ंत आंद्रे रूबलेव से होगी।

रुड के खिलाफ मुकाबले के बाद जोकोविच को रिकॉर्ड सातवीं बार साल का अंत नंबर एक खिलाड़ी के रूप में करने के लिए ट्रॉफी सौंपी गई। जोकोविच ने बचपन के अपने आदर्श पीट सम्प्रास को पीछे छोड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\