देश की खबरें | दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं दीया कुमारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य दीया कुमारी दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं।
जयपुर, 12 दिसंबर जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य दीया कुमारी दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं।
उन्हें मंगलवार को राजस्थान की नयी उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उनके साथ ही प्रेमचंद बैरवा भी राजस्थान के उपमुख्यमंत्री होंगे जबकि भजनलाल शर्मा राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।
दीया कुमारी राजसमंद से भाजपा की सांसद थीं और उन्हें जयपुर के झोटवाड़ा से विधानसभा में टिकट दिया गया था।
वह 2013 में सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गईं। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह राजसमंद निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गईं।
दीया (51) जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सवाई भवानी सिंह की बेटी हैं। भवानी सिंह ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में 10वीं पैराशूट रेजिमेंट के पैरा कमांडो के लेफ्टिनेंट कर्नल और कमांडिंग ऑफिसर के रूप में गौरव हासिल किया था।
दीया कुमारी कई स्वयं सेवी संगठनों और सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुई हैं। उनमें आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान और एचआईवी+, बच्चों के लिए काम करने वाला एक गैर सरकारी संगठन रेज शामिल है, जिसकी वह संरक्षक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)