खेल की खबरें | दिव्यांश पंवार ने सीनियर और जूनियर दोनों एयर राइफल राष्ट्रीय खिताब जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व नंबर एक निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने शुक्रवार को यहां एमपी शूटिंग (निशानेबाजी) अकादमी में फाइनल में 250 का शानदार स्कोर बनाकर पुरूष 10 मीटर एयर राइफल राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में लगातार दो खिताब जीते।

भोपाल, 10 दिसंबर पूर्व नंबर एक निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने शुक्रवार को यहां एमपी शूटिंग (निशानेबाजी) अकादमी में फाइनल में 250 का शानदार स्कोर बनाकर पुरूष 10 मीटर एयर राइफल राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में लगातार दो खिताब जीते।

महाराष्ट्र के रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल 249.3 अंक से दूसरे स्थान पर रहे जबकि असम के ह्दय हजारिका ने 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता की राइफल स्पर्धाओं में 228.2 अंक से कांस्य पदक जीता।

पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रिकार्ड 768 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।

राजस्थान के निशानेबाज ने 63वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तरह जूनियर पुरूष प्रतियोगिता जीतकर दिन में दो खिताब अपने नाम किये।

उन्होंने जूनियर फाइनल में 252.2 अंक से पहला स्थान हासिल किया था जबकि रूद्रांक्ष ने 251.2 अंक से इसमें भी रजत पदक जीता। दिल्ली के पार्थ मखिजा 229.9 अंक से तीसरे स्थान पर रहे।

पटियाला में मध्यप्रदेश के आकाश कुशवाहा और प्रगति दुबे ने मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा जीती। आकाश ने हरियाणा के लक्ष्य श्योराण और प्रगति ने भावना चौधरी को हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान