दिव्यांग ने की बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या
एटा से सटे कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कथित रूप से मकान खरीदने के विवाद को लेकर एक दिव्यांग ने एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
मकान खरीदने के विवाद में दिव्यांग ने की वृद्धा की हत्या
एटा (उप्र), 16 अप्रैल एटा से सटे कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कथित रूप से मकान खरीदने के विवाद को लेकर एक दिव्यांग ने एक बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सोरों थाना क्षेत्र के होडलपुर गांव में दिव्यांग युवक देव किशन उर्फ मोनू ने गांव की रहने वाली जामवती (65) को उसके दरवाजे पर तमंचे से एक के बाद एक कई गोलियां मारीं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
पड़ोसियों ने वारदात का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि जमीन के विवाद में दिव्यांग युवक ने महिला को तमंचे से गोली मार दी। आरोपी युवक को पुलिस ने गांव के ही एक युवक के घर से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

