देश की खबरें | केरल में 'विभाजनकारी राजनीति' बढ़ रही है : मंत्री साजी चेरियन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में ‘‘विभाजनकारी राजनीति में उल्लेखनीय वृद्धि’’ हो रही है।
तिरुवनंतपुरम, दो जुलाई केरल के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में ‘‘विभाजनकारी राजनीति में उल्लेखनीय वृद्धि’’ हो रही है।
चेरियन ने जुम्बा नृत्य के खिलाफ हालिया विरोध प्रदर्शन और ‘सुरेश गोपी’ अभिनीत फिल्म ‘जानकी वर्सेस द स्टेट ऑफ केरल’ का नाम बदलने की मांग को इसका उदाहरण बताया।
एक कार्यक्रम में चेरियन ने आरोप लगाया कि कुछ निहित स्वार्थ वाले तत्व समाज में ‘‘घृणा और वैमनस्य फैलाने का सुनियोजित प्रयास’’ कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘केरल में बड़े पैमाने पर विभाजनकारी राजनीति बढ़ रही है।’’
विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए चेरियन ने कहा कि एक ओर जहां एक समूह स्कूलों में जुम्बा का विरोध कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग फिल्म ‘जानकी’ को निशाना बनाते हुये दावा कर रहे है कि इसके शीर्षक से देवी का अपमान हो रहा है।
सूत्रों ने बताया कि प्रवीन नारायणन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि ‘जानकी’ जो देवी सीता का एक नाम है, ऐसे किरदार के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता।
चेरियन ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष चुनावी लाभ के लिए सांप्रदायिक ताकतों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
उन्होंने फिल्म ‘जानकी वर्सेस द स्टेट ऑफ केरल’ को सेंसर बोर्ड से प्रमाणन न मिलने का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अधिकारियों ने ‘‘भाजपा-आरएसएस के प्रभाव’’ में आकर फिल्म को इसके शीर्षक के कारण रोका।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

