विदेश की खबरें | गोताखोरों को दुर्घटनाग्रस्त इंडोनेशियाई विमान का ‘ब्लैक बॉक्स’ मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्लैक बॉक्स से जांचकर्ताओं को यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि बोइंग 737-500 विमान शनिवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद समुद्र में कैसे गिर गया। विमान पर 62 लोग सवार थे।

ब्लैक बॉक्स से जांचकर्ताओं को यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि बोइंग 737-500 विमान शनिवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद समुद्र में कैसे गिर गया। विमान पर 62 लोग सवार थे।

मंगलवार को टीवी चैनलों पर गोताखोरों को एक सफेद कंटेनर के साथ दिखाया गया जिसमें ब्लैक बॉक्स होता है।

सैन्य प्रमुख एयर चीफ मार्शल हदी तजाहजांतो ने कहा कि विमान के दूसरे “ब्लैक बॉक्स”, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, के भी जल्द मिलने की उम्मीद है क्योंकि उसके संकेत भी उसी क्षेत्र से प्राप्त हो रहे हैं।

नौसेना प्रमुख एडमिरल युदो मारगोनो ने बताया कि ब्लैक बॉक्स विमान के मलबे के नीचे समुद्र की तह में पड़ा था। उन्होंने कहा कि मंगलवार को तलाशी अभियान में कम से कम 160 गोताखोरों को लगाया गया था।

दुर्घटना वाले इलाके में 3600 राहतकर्मी, 13 हेलिकॉप्टर, 54 बड़े जहाज और 20 छोटी नौकाएंजकार्ता के ठीक उत्तर में स्थित इस इलाके में तलाशी अभियान को अंजाम दे रही हैं जहां उड़ान संख्या 182 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी और समुद्र के अंदर 23 मीटर (करीब 75 फीट) की गहराई पर उन्हें विमान व इंसानों के अवशेष मिले हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान