कोरोना वायरस से कम प्रभावित हैं वनों के आसपास के जिले: मध्यप्रदेश वन विभाग की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की एक विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया है कि मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा कोरोना वायरस को लेकर किये गये अध्ययन की रिपोर्ट से एक महत्पूर्ण तथ्य सामने आया है।

जमात

भोपाल, 13 मई मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा कोरोना वायरस को लेकर किये गये एक अध्ययन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनों के आसपास के जिले कोरोना वायरस के संक्रमण से कम प्रभावित हुए हैं।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की एक विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया है कि मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा कोरोना वायरस को लेकर किये गये अध्ययन की रिपोर्ट से एक महत्पूर्ण तथ्य सामने आया है।

अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार यह पाया गया कि वनों के आसपास के जिले कोरोना वायरस के संक्रमण से तुलनात्मक रूप से कम प्रभावित हैं।''

विज्ञप्ति के अनुसार कोविड-19 के प्रसार के सापेक्ष प्रदेश के रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन घोषित किये जाने के संबंध में किये गये अध्ययन से उपरोक्त महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है।

मध्यप्रदेश में देश का सर्वाधिक वन क्षेत्र है।

अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार उज्जैन, इंदौर, खरगोन, भोपाल, मुरैना जैसे जिले, जहाँ प्रति हजार व्यक्ति वन क्षेत्र उपलब्धता 100 हेक्टेयर से भी कम है, सभी रेड जोन में हैं। बैतूल और छिंदवाड़ा जिलों में वनों का घनत्व होने के साथ प्रति व्यक्ति वनों की उपलब्धता भी अधिक है। ये जिले कोविड से अत्यधिक प्रभावित महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के रेड जोन जिलों से लगे होने के बाद भी रेड जोन में न होते हुए ऑरेंज जोन में हैं।

महत्वपूर्ण बात है कि बालाघाट, शहडोल, पन्ना, अनूपपुर, उमरिया जैसे कई जिलों में भारी संख्या में प्रवासी मजदूर लौट कर आये हैं। इसके बावजूद भी वनों के अधिक घनत्व वाले ये जिले ग्रीन जोन में ही हैं।

अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार उपलब्ध आँकड़ों से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अधिक वनों की उपलब्धता वाले क्षेत्रों में नागरिकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत बेहतर है।

प्रदेश में क्षेत्रफल की दृष्टि से तीन सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले जिले बालाघाट (4932 वर्ग किलोमीटर), छिंदवाड़ा (4588 वर्ग किलोमीटर) और बैतूल (3663 वर्ग किलोमीटर) हैं।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी