एजेंसी न्यूज

Uttarakhand: पति के गहने गिरवी रखने से परेशान महिला ने आत्महत्या की

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक महिला ने कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.

Uttarakhand: पति के गहने गिरवी रखने से परेशान महिला ने आत्महत्या की
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits File)

हरिद्वार, 28 अक्टूबर : उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक महिला ने कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आर्थिक तंगी के चलते पति के गहने गिरवी रखने से प्रभा (30) परेशान थी और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया .

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी. हांलांकि, मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस प्रभा के परिजनों की ओर से तहरीर का इंतजार कर रही है. सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र पत्नी प्रभा के साथ पिछले कुछ सालों से हरिद्वार के नवोदयनगर में रह रहा था. यह भी पढ़ें : Delhi Air Pollution: राजधानी में घुटने लगा दम, आनंद विहार में AQI 400 के पार; NCR में भी बिगड़ी हवा

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आर्थिक तंगी के चलते राजेंद्र ने प्रभा के कुछ गहने गिरवी रख दिए थे जिससे वह परेशान थी . पुलिस के अनुसार चर्चा यह भी है की जुए की लत के चलते मृतका के पति ने जेवर गिरवी रखे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).