खेल की खबरें | प्रतिष्ठित निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग और अंजली भागवत सहित भारत को कुछ शानदार निशानेबाज देने वाले प्रतिष्ठित निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का यहां निधन हो गया।

मुंबई, चार अप्रैल ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग और अंजली भागवत सहित भारत को कुछ शानदार निशानेबाज देने वाले प्रतिष्ठित निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का यहां निधन हो गया।

चक्रवर्ती 79 साल के थे। शनिवार रात उनका निधन हुआ।

द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित चक्रवर्ती ने चार दशक के अपने करियर के दौरान कई उभरते हुए निशानेबाजों की मदद की जिन्होंने बाद में देश का नाम रोशन किया।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने उनके निधन पर शोक जताया है।

एनआरएआई ने बयान में कहा, ‘‘एनआरएआई द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता संजय चक्रवर्ती के निधन पर शोक जताता है। वह संजय सर के नाम से पहचाने जाते थे और पिछले काफी समय से बीमार थे। उन्होंने कई ऐसे निशानेबाजों को ट्रेनिंग दी जिन्होंने राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार हासिल किए। उनसे ट्रेनिंग लेने वाले अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं की सूची काफी लंबी है। भागवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

उनके निधन की खबर सबसे पहले ओलंपियन जॉयदीप करमाकर ने ट्विटर पर साझा की।

करमाकर ने ट्वीट किया, ‘‘काफी दुख के साथ द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता निशानेबाजी कोच और मेंटर संजय चक्रवर्ती सर के मुंबई में कुछ घंटे पहले निधन की दुखद खबर दे रहा हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’’

ओलंपियन और भारतीय राइफल टीम की हाई परफोर्मेंस कोच सुमा शिरूर ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान