एजेंसी न्यूज

राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी: वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी और अगले साल आम चुनावों में उसे इसका लाभ मिलेगा।

राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी: वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम
P. Chidambaram

कोलकाता, 27 मार्च : पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी और अगले साल आम चुनावों में उसे इसका लाभ मिलेगा.

चिदंबरम ने ई-मेल के जरिए एक विशेष साक्षात्कार में राजनीतिक परिदृश्य के संबंध में कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस को समाप्त करने की अपनी इच्छा के तहत उसे ‘‘प्रमुख निशाना’’ बना रही है ताकि क्षेत्रीय दलों को और आसानी से साध सके. यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat: अंगदान ईश्वर का स्वरूप, ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इसके लिए सामने आएं- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

उन्होंने कहा, हालांकि कांग्रेस का ‘‘सफाया नहीं होगा’’ और क्षेत्रीय दल भाजपा के खिलाफ ‘‘खड़े होंगे और लड़ेंगे.’’ चिदंबरम ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल है. उन्होंने कहा, आपातकाल के समय एक शिकायत यह थी कि प्रेस की स्वतंत्रता का गला घोंट दिया गया था. उन्होंने पूछा क्या आज हालात अलग हैं?

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2023 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).