एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के केशवपुरम में पटाखे फोड़ने पर विवाद, गोलीबारी में चार लोग घायल: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के केशवपुरम में पटाखे फोड़ने पर विवाद, गोलीबारी में चार लोग घायल: पुलिस

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 41 वर्षीय आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी अरविंद कुमार ने पड़ोस में पटाखे फोड़ने वाले व्यक्तियों से विवाद किया और गोलियां चलाईं। इस दौरान मंजू जैन, दलमीत सिंह, शुभम जैन और अंकुर जैन घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि उक्त घटना के समय कुमार शराब के नशे में था।

उपायुक्त ने बताया कि इस प्रकरण के संबंध में केशवपुरम थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और त्रिनगर के निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल घायलों की हालत स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 01:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).