देश की खबरें | विधायक पुत्र और किसान यूनियन जिलाध्यक्ष के बीच विवाद, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मामला दर्ज कराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर जिले में एक भाजपा विधायक के पुत्र और एक अधिवक्ता समेत आधा दर्जन लोगों पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष को धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
शाहजहांपुर, आठ नवंबर शाहजहांपुर जिले में एक भाजपा विधायक के पुत्र और एक अधिवक्ता समेत आधा दर्जन लोगों पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष को धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
यह भी पढ़े | Jammu & Kashmir: माछिल सेक्टर में ऑपरेशन के दौरान कांस्टेबल सुदीप सरकार ने गंवाई अपनी जान.
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रवीण कुमार ने रविवार को बताया कि भाजपा के ददरौल क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद सिंह, उनके गनर तथा अधिवक्ता मनेंद्र सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह के साथ कथित रूप से मारपीट करने और उन्हें धमकाने के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की घटना के बाद शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद शनिवार शाम विधायक पुत्र अरविंद सिंह समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़े | Punjab: पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन में कांग्रेस पार्टी ईंधन डाल रही है- पीयूष गोयल.
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दूसरी तरफ अधिवक्ता मनेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी तथा 500 मीटर के प्लॉट की मांग की।
इस मामले में किसान यूनियन नेता महेंद्र सिंह समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाते हुए भी मामला दर्ज किया गया है।
प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों ओर की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)