एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ में सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ की एक छात्रा के साथ पिछले महीने हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के खिलाफ मंगलवार को कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया और परिसर में सुरक्षा की मांग की।

देश की खबरें | ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ में सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

कोलकाता, एक जुलाई ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ की एक छात्रा के साथ पिछले महीने हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के खिलाफ मंगलवार को कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया और परिसर में सुरक्षा की मांग की।

प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के सामने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और न्याय की मांग करते हुए कॉलेज के संचालन निकाय में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस बीच, कॉलेज प्रशासन ने सामूहिक बलात्कार की घटना में शामिल दो छात्रों को कॉलेज से निष्कासित कर दिया है, जबकि मुख्य आरोपी और संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई हैं।

प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने कहा, “इस घटना में शामिल लोगों के लिए हमारे कॉलेज में कोई जगह नहीं हो सकती।”

एक अन्य छात्र ने कहा कि इस तरह की घटनाएं विधि महाविद्यालय की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही हैं।

कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक छात्रा ने कहा, “हमारे माता-पिता हमें इस भरोसे के साथ कॉलेज भेजते हैं कि प्रशासन हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। लेकिन इसके बदले हमें क्या मिला?”

प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज में एक निष्पक्ष संचालन निकाय के गठन और उसमें छात्र प्रतिनिधियों को शामिल करने की भी मांग की।

मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा को भी संस्थान से निष्कासित कर दिया गया है। वह कॉलेज में संविदा कर्मचारी था।

मिश्रा के साथ आरोपी जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें एक जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).