जरुरी जानकारी | डिश टीवी का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 63.67 प्रतिशत घटकर 17.85 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डीटीएच सेवाप्रदाता डिश टीवी इंडिया का चालू वित्त वर्ष (2022-23) की अप्रैल-जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 63.67 प्रतिशत घटकर 17.85 करोड़ रुपये पर आ गया।
नयी दिल्ली, नौ अगस्त डीटीएच सेवाप्रदाता डिश टीवी इंडिया का चालू वित्त वर्ष (2022-23) की अप्रैल-जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 63.67 प्रतिशत घटकर 17.85 करोड़ रुपये पर आ गया।
डिश टीवी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।
कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 49.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 16.73 प्रतिशत गिरकर 608.63 करोड़ रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 730.97 करोड़ रुपये रहा था।
डिश टीवी का कुल खर्च तिमाही में 12.35 प्रतिशत घटकर 589.70 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही में उसका खर्च 672.80 करोड़ रुपये था।
डिश टीवी का इस वित्त वर्ष के अंत तक शुद्ध ऋण-मुक्त कंपनी बनने के करीब पहुंचने का है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)