Ind vs SL 2021: भारत की ‘दूसरी श्रेणी’ की टीम की मेजबानी करना अपमानजनक- रणतुंगा

श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने इस महीने के आखिर में होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये ‘दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम’ की मेजबानी करने के लिये अपने देश के क्रिकेट बोर्ड की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह अपमान से कम नहीं है.

Arjuna Ranatunga ( Photo Credits : Facebook)

कोलंबो, 2 जुलाई : श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान अर्जुन रणतुंगा (Arjuna Ranatunga) ने इस महीने के आखिर में होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये ‘दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम’ की मेजबानी करने के लिये अपने देश के क्रिकेट बोर्ड की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह अपमान से कम नहीं है. भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखलाएं खेली जाएंगी.

भारत ने कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा के आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिये इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण शिखर धवन की अगुवाई में कम अनुभवी टीम को श्रीलंका भेजा है. इसमें छह खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. दो साल पहले तक सरकार में मंत्री रहे पूर्व कप्तान रणतुंगा ने अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, ‘‘यह दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम है और उनका यहां आना हमारी क्रिकेट का अपमान है. मैं टेलीविजन मार्केटिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिये उनके साथ खेलने पर सहमत होने के लिये वर्तमान प्रशासन को दोषी मानता हूं. ’’ यह भी पढ़ें : Euro Cup 2020: क्वार्टर फाइनल की जंग आज से, ये 3 टीम खिताफ जीतने के प्रबल दावेदार

श्रीलंका की 1996 की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान ने कहा, ‘‘भारत ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम इंग्लैंड भेजी है और कमजोर टीम यहां भेज दी है. मैं इसके लिये बोर्ड को दोष देता हूं. ’’ भारतीय टीम ने अभी अनिवार्य पृथकवास पूरा किया है और वह पहला वनडे 13 जुलाई को खेलेगी. पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ टीम के मुख्य कोच हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड