एजेंसी न्यूज

बंगाल और केंद्र सरकार के कोविड-19 आंकड़ों में विसंगति

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 के 1,786 संक्रमण के मामले आए हैं और वायरस संक्रमित 171 लोगों की मौत हो चुकी है।

बंगाल और केंद्र सरकार के कोविड-19 आंकड़ों में विसंगति
जमात

कोलकाता, नौ मई तृणमूल कांग्रेस सरकार प्रशासन पर कोविड-19 के आंकड़ों को छिपाने और हालात को संभाल नहीं पाने के आरोपों से उठे विवाद के बीच राज्य और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत कोरोना वायरस आंकड़ों में अंतर देखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 के 1,786 संक्रमण के मामले आए हैं और वायरस संक्रमित 171 लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि अधिकारियों ने केवल 99 मौत संक्रमण के कारण होने की बात कही है और बाकी में अन्य गंभीर बीमारियों को वजह बताया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राज्य में मृतक संख्या 160 और कुल संक्रमण के मामलों की संख्या 1,678 बताई गयी है।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के मामलों की संख्या राज्य सरकार के आंकड़ों से ज्यादा बताई थी। लेकिन पिछले चार दिन से चक्र बदल गया है और अब राज्य द्वारा बताए जा रहे आंकड़े ज्यादा हैं।

पश्चिम बंगाल और केंद्र सरकार के आंकड़ों में विसंगतियों के बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार नियमित आधार पर सभी आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को दे रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सारा डेटा केंद्र से साझा कर रहे हैं। वे वेबसाइट पर क्या डाल रहे हैं, यह उन पर निर्भर करता है। हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते।’’

केंद्र सरकार ने पिछले दिनों राज्य में कोविड-19 से निपटने को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था। केंद्र ने इसके लिए राज्य की आबादी की तुलना में जांच की बहुत कम दर और देश में 13.2 प्रतिशत की सर्वाधिक मृत्यु दर का उदाहरण दिया।

हालांकि राज्य सरकार ने कहा था कि शुरुआत में बुनियादी ढांचे की कमी की वजह से ऐसे कम मामलों का पता चला था और इसकी वजह से राज्य में मृत्यु दर अधिक रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 12:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).