देश की खबरें | मुकदमा-पूर्व चरण में आपराधिक प्रक्रिया को समाप्त करने के परिणाम गंभीर हो सकते हैं: न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि मुकदमे के पूर्व चरण में आपराधिक प्रक्रिया को खत्म करने के परिणाम गंभीर और अपूरणीय हो सकते हैं।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि मुकदमे के पूर्व चरण में आपराधिक प्रक्रिया को खत्म करने के परिणाम गंभीर और अपूरणीय हो सकते हैं।

न्यायमूर्ति के एम जोसेफ और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की पीठ ने परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत चेक बाउंस मामले में मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा जारी समन को रद्द करने का आग्रह करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया।

इसने कहा, "मुकदमे के पूर्व चरण में आपराधिक प्रक्रिया को खत्म करने के परिणाम गंभीर और अपूरणीय हो सकते हैं।’’ पीठ ने कहा कि प्रारंभिक चरणों में कार्यवाही को समाप्त करने का परिणाम पक्षकारों को साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिए बिना मामले को खत्म करने का होगा।

पीठ ने कहा कि अगर इसकी अनुमति दी जाती है तो आरोपी को आपराधिक प्रक्रिया में अनुचित लाभ मिल सकता है।

इसने कहा कि ऐसी स्थिति में जहां आरोपी मुकदमा शुरू होने से पहले ही इसे रद्द करने के लिए अदालत का रुख कर ले, अदालत का रुख इतना सावधानी भरा होना चाहिए कि शिकायत का समर्थन करने वाली कानूनी धारणा की अवहेलना कर मामले को समय से पहले खत्म न किया जाए।

मामला उच्च न्यायालय के बाद शीर्ष अदालत पहुंचा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान