एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | डैथ ओवरों में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक : पोंटिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के पहले क्वालीफायर में डैथ ओवरों में अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा कि अब फाइनल में पहुंचने के लिये एक टीम के रूप में उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।

खेल की खबरें | डैथ ओवरों में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक : पोंटिंग

दुबई, छह नवंबर दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के पहले क्वालीफायर में डैथ ओवरों में अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा कि अब फाइनल में पहुंचने के लिये एक टीम के रूप में उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।

दिल्ली को रविवार को दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Qualifier 1: दिल्ली पर बड़ी जीत से मुंबई छठी बार आईपीएल फाइनल में.

पोंटिंग ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ पहले कुछ ओवर में हमारा प्रदर्शन अच्छा था जब उनका स्कोर चार विकेट पर 120 रन था । हमें लगा कि 170 का स्कोर बनेगा जो हम हासिल कर लेंगे ।’’

दिल्ली ने आखिरी पांच ओवरों में 78 रन दिये ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Qualifier 1: मुंबई इंडियंस की आतिशी बल्लेबाजी, दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए मिला 201 रन का बड़ा लक्ष्य.

पोंटिंग ने कहा ,‘‘ आखिरी चार पांच ओवरों में हमारा प्रदर्शन बहुत खराब रहा । हमने हार्दिक पंड्या को उसकी मनचाही गेंदें डाली । ईशान किशन ने भी इस सत्र में हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है । हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छी रणनीति बनाकर उस पर अमल करते रहे लेकिन इस मैच में दबाव के आगे हम रणनीति पर अमल नहीं कर पाये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पृथ्वी साव अच्छी गेंद पर आउट हुआ । अजिंक्य रहाणे जिस गेंद पर आउट हुए , वह भी बेहतरीन थी । शिखर धवन को जसप्रीत बुमराह ने जिस यार्कर पर बोल्ड किया, वह आला दर्जे का था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अ्रगले मैच में दो दिन का समय है ।हमें एक ईकाई के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).