देश की खबरें | सेना भर्ती महानिदेशक ने अलवर में चल रही सेना भर्ती रैली का दौरा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना भर्ती महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सरना ने शुक्रवार को अलवर में चल रही सेना भर्ती रैली का निरीक्षण किया। एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।
जयपुर, 14 जुलाई सेना भर्ती महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सरना ने शुक्रवार को अलवर में चल रही सेना भर्ती रैली का निरीक्षण किया। एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि सेना भर्ती रैली 11 से 18 जुलाई तक आयोजित की जा रही है और यह वर्ष 2023-24 में राजस्थान में आयोजित होने वाली तीसरी रैली है।
सेना के प्रवक्ता कर्नल अमिताभ शर्मा ने एक बयान में बताया कि भर्ती महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सरना ने राजस्थान ब्रिगेडियर जगदीप चौहान की उपस्थिति में विभिन्न स्क्रीनिंग परीक्षणों का निरीक्षण किया।
सेना भर्ती कार्यालय, अलवर के भर्ती निदेशक कर्नल पीएन सिंह ने जनरल को रैली के संचालन के तौर-तरीकों और राजस्थान के युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बारे में जानकारी दी।
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सरना ने उम्मीदवारों से बातचीत की और उनसे ऑनलाइन सीईई की नई भर्ती प्रक्रिया के बारे में पूछा। उम्मीदवारों ने नई ऑनलाइन सीईई भर्ती प्रक्रिया के कार्यान्वयन पर खुशी व्यक्त की, विशेष रूप से रैली ग्राउंड में दौड़ के लिए स्क्रीनिंग में 100 के बैच की संख्या कम कर दी गई।
उम्मीदवारों ने यह भी बताया कि नई प्रक्रिया से पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है।
महानिदेशक ने अभ्यर्थियों को दलाली के जाल से सावधान रहने की भी सलाह दी और उन्हें भारतीय सेना की भर्ती प्रणाली की पूर्ण निष्पक्षता का आश्वासन दिया।
उन्होंने राजस्थान में अनुकरणीय तरीके से पहले चरण की रैलियों के आयोजन और संचालन के लिए सैन्य अधिकारियों और नागरिक प्रशासन दोनों की सराहना की ।
कुंज पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)