जरुरी जानकारी | वीडियोकॉन के संस्थापक धूत के बैंक, डीमैट खातों की कुर्की का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत के बैंक और डीमैट खातों के साथ म्यूचुअल फंड में जमा राशि कुर्क करने का आदेश दिया है। यह आदेश कुल 5.16 लाख रुपये बकाया की वसूली के लिये दिया गया है।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई बाजार नियामक सेबी ने वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत के बैंक और डीमैट खातों के साथ म्यूचुअल फंड में जमा राशि कुर्क करने का आदेश दिया है। यह आदेश कुल 5.16 लाख रुपये बकाया की वसूली के लिये दिया गया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने धूत के ऊपर मार्च में जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना सुप्रीम एनर्जी में जुड़े हित के साथ कुछ लेन-देन के संदर्भ में क्वॉलिटी टेक्नो एडवाइजर्स प्राइवेट लि. और क्रेडेन्शियल फाइनेंस लि. के आपस में जुड़े होने के बारे में खुलासा नहीं करने को लेकर लगाया गया था।

सेबी ने सोमवार को जारी कुर्की नोटिस में कहा कि धूत के ऊपर 5.16 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना बकाया है। इसमें पांच लाख रुपये के जुर्माने के साथ 15,000 रुपये ब्याज तथा 1,000 रुपये वसूली लागत है।

नियामक ने बकाया वसूलने के लिये सभी बैंकों, डिपॉजिटरी... सीडीएसएल और एनएसडीएल... और म्यूचुअल फंड से कहा कि वे धूत के खातों से किसी भी तरह की निकासी की अनुमति न दें। हालांकि, उसमें राशि जमा करने की अनुमति होगी।

इसके अलावा सेबी ने बैंकों को लॉकर सहित सभी खातों को कुर्क करने का निर्देश दिया है।

सेबी ने धूत के ऊपर मार्च में पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना सुप्रीम एनर्जी प्राइवेट लि. (एसईपीएल) को कंपनी की तरफ से कर्ज देते समय उसमें (सुप्रीम एनर्जी) 99.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के बारे में जानकारी नहीं देने को लेकर लगाया गया था। इसके अलावा धूत ने क्वॉलिटी टेक्नो एडवाइजर्स प्राइवेट लि. और क्रेडेन्शियल फाइनेंस लि. में अपने हित के बारे में भी खुलासा नहीं किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट