जरुरी जानकारी | प्रत्यक्ष कर संग्रह 24 प्रतिशत बढ़कर 8.77 लाख करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर के बीच शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 24 प्रतिशत बढ़कर 8.77 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आयकर विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर के बीच शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 24 प्रतिशत बढ़कर 8.77 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आयकर विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह कर संग्रह 2022-23 (अप्रैल से मार्च) के पूरे वर्ष के बजट अनुमान का 61.79 फीसदी है।
मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 30 नवंबर तक 8.77 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 24.26 प्रतिशत अधिक है।’’
यह संग्रह 2022-23 के बजट अनुमान का 61.79 फीसदी है।
बजट में अनुमान लगाया गया था कि चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.20 लाख करोड़ रुपये रहेगा। यह 2021-22 के 14.10 लाख करोड़ रुपये के संग्रह से अधिक है।
कर संग्रह किसी भी देश की आर्थिक गतिविधियों का संकेतक होता है।
चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल से 30 नवंबर के बीच 2.15 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए जो पिछले वर्ष की तुलना में 67 फीसदी अधिक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

