एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | प्रत्यक्ष कर संग्रह 23 प्रतिशत बढ़कर 7.04 लाख करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष (2022-23) में अबतक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 23 प्रतिशत बढ़कर 7.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आयकर विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | प्रत्यक्ष कर संग्रह 23 प्रतिशत बढ़कर 7.04 लाख करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 27 सितंबर चालू वित्त वर्ष (2022-23) में अबतक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 23 प्रतिशत बढ़कर 7.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आयकर विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने कहा कि 2021-22 में आयकर और कॉरपोरेट कर संग्रह 14.09 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर रहा था।

गुप्ता ने कहा कि कर संग्रह में पिछले साल आई तेजी की रफ्तार चालू वित्त वर्ष में भी बनी हुई है। 2022-23 में अबतक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 23 प्रतिशत बढ़कर 7.04 लाख करोड़ रुपये रहा है।

सीबीडीटी के अधिकारियों के लिए वित्त मंत्री के पुरस्कार समारोह में गुप्ता ने कहा कि आयकर दाखिल करने का ई-पोर्टल अब दुरूस्त हो गया है। 31 जुलाई तक इस पोर्टल के ज₨रिये 5.83 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए हैं। एक दिन में पोर्टल पर रिकॉर्ड 72 लाख रिटर्न दाखिल किए गए। वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए 2021-22 में अर्जित आय पर आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी।

गुप्ता ने बताया कि इस वित्त वर्ष में अबतक 1.41 लाख करोड़ रुपये के आयकर रिफंड जारी किए गए हैं। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 83 प्रतिशत की वृद्धि है।

सीबीडीटी प्रमुख ने कहा कि विभाग कर संग्रह बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2022 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).