देश की खबरें | पंजाब से अमेरिका, कनाडा के लिए सीधी उड़ान शुरू की जानी चाहिए: मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग को सोमवार को निर्देश दिया कि वह यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिका और कनाडा जैसे देशों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की खातिर केंद्र से तुरंत साझेदारी करे।

चंडीगढ़, 23 मई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग को सोमवार को निर्देश दिया कि वह यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिका और कनाडा जैसे देशों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की खातिर केंद्र से तुरंत साझेदारी करे।

इस समय हवाई अड्डे से दुबई और शारजाह के लिए केवल दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं।

नागरिक उड्डयन विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मान ने कहा कि राज्य के लोग बड़ी संख्या में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में बसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस पहल से विदेशों में बसे पंजाबी प्रवासियों को राज्य में अपने मूल स्थानों पर जाने में आसानी होगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मान ने राज्य में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को गति देने के लिए विभाग से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तुरंत कार्गो उड़ानें शुरू करने के लिए भी कहा।

मान ने विभाग से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में नामित करने पर व्यापक सहमति बनाने के लिए तुरंत हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग के साथ बैठक करने के लिए भी कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान