देश की खबरें | राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा में सीधी लड़ाई : खाचरियावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने रविवार को कहा कि राज्य में मुख्य राजनीतिक लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार की नकल कर रही आम आदमी पार्टी (आप) राजस्थान में कुछ नहीं कर सकती।

जयपुर, 27 मार्च राजस्थान के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने रविवार को कहा कि राज्य में मुख्य राजनीतिक लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार की नकल कर रही आम आदमी पार्टी (आप) राजस्थान में कुछ नहीं कर सकती।

खाचरियावास का यह बयान ‘आप’ द्वारा राज्य में संगठन के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान की शुरुआत की घोषणा किए जाने के बीच आया है।

उन्होंने यहां इस बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, “आम आदमी पार्टी पूरे देश में गहलोत सरकार की नकल कर रही है। राजस्थान पूरी दुनिया में दवा और इलाज को निशुल्क घोषित करने वाला पहला राज्य है। वह बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को पेंशन देने वाला राज्य है। किसानों के लिए बिजली की दरें नहीं बढ़ाने वाला और बेरोजगारी भत्ता देने वाला राज्य है।”

खाचरियावास ने दावा किया, “पंजाब में इन लोगों ने जो एजेंडा दिया, वह हमारी नकल है। वे हमारे घोषणापत्र और बजट को मंगवाकर जस का तस लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। जो हमारी नकल कर रहे हैं, वे ऐसा करके राजस्थान में कुछ नहीं कर सकते।”

उन्होंने कहा, “राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा में सीधी लड़ाई है। भाजपा के जुल्म को खत्म करने के लिए लोगों को सावधान रहना पड़ेगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता आज नहीं बरसों से राजस्थान की सड़कों पर खून पसीना बहा रहा है।”

उल्लेखनीय है कि राजस्थान जहां विधानसभा की 200 और लोकसभा की 25 सीटें हैं, वहां अब तक मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच ही रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Prediction: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Western Railway Jumbo Block: मुंबई की पश्चिम लाइन पर 19 अप्रैल को 5 घंटे का जंबो ब्लॉक, सांताक्रूज़-गोरेगांव के बीच ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त