विदेश की खबरें | बहरीन और इजराइल के बीच सामान्य होंगे राजनयिक संबंध, ट्रंप ने की मध्यस्थता

वाशिंगटन, 12 सितंबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में बहरीन के साथ एक शांति समझौता किया है और घोषणा की है कि इससे इजराइल के साथ राजनयिक संबंध सामान्य होने में मदद मिल सकेगी।

ट्रंप ने यह घोषणा इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और बहरीन के किंग हमद बिन इसा अल खलीफा के बीच फोन पर हुई बात के बाद की।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Brazil: ब्राजील में COVID19 महामारी से होने वाली मौत 13 लाख के पार, एक दिन में 43,718 नए मामले दर्ज.

इसके करीब एक महीने पहले ट्रंप ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इजराइल के बीच मध्यस्थता की थी।

अगले हफ्ते व्हाइट हाउस में यूएई और इजराइल के नेताओं के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर होने हैं।

यह भी पढ़े | सुरक्षा परिषद: भारत ने देश के बच्चों और स्कूलों की सुरक्षा के प्रति आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई का किया आह्वान.

ट्रंप ने संवाददाताओं को बताया कि शांति और सहयोग की भावना से प्रेरित होकर नेतन्याहू और अल खलीफा इस पर सहमत हुए हैं कि बहरीन इजराइल के साथ अपने राजनयिक संबंधों को पूरी तरह सामान्य करेगा।

दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होंगे, सीधी उड़ानें शुरू होंगी तथा स्वास्थ्य, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, सुरक्षा और कृषि समेत व्यापक क्षेत्रों में सहयोग के लिए पहल की जाएगी।

ट्रंप ने कहा, ‘‘वास्तव में यह एक ऐतिहासिक दिन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब जब कई देश इजराइल के साथ संबंधों को सामान्य कर रहे हैं, हमें भरोसा है कि क्षेत्र और अधिक स्थिर, सुरक्षित एवं समृद्ध होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)