खेल की खबरें | सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु की अगुआई करेंगे दिनेश कार्तिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिनेश कार्तिक कोलकाता में 10 जनवरी शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में तमिलनाडु की अगुआई करेंगे।

चेन्नई, 23 दिसंबर भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिनेश कार्तिक कोलकाता में 10 जनवरी शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में तमिलनाडु की अगुआई करेंगे।

आलराउंडर विजय शंकर को उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

टीम को हालांकि अनुभवी भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन की सेवाएं नहीं मिलेंगी जो राष्ट्रीय टीम के साथ आस्ट्रेलिया में हैं।

पूर्व कप्तान एस वासुदेवन की अगुआई वाली राज्य की सीनियर चयन समिति ने कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखते हुए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया है।

तेज गेंदबाज अश्विन क्राइस्ट ने चोटों के कारण तीन साल बाद टीम में जगह बनाई है जबकि केरल को छोड़कर संदीप वारियर भी टीम के साथ जुड़ गए हैं।

टीम में स्पिनर एम अश्विन, आर साई किशोर और एम सिद्धार्थ भी शामिल हैं।

टीम गुरुवार से शिविर में हिस्सा लेगी और अभ्यास मैच भी खेलेगी। टीम दो जनवरी को कोलकाता के लिए रवाना होगी।

तमिलनाडु को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है।

टीम इस प्रकार है:

दिनेश कार्तिक (कप्तान), विजय शंकर, बी अपराजित, बी इंद्रजीत, एम शाहरूख खान, सी हरि निशांत, केबी अरूण कार्तिक, प्रदोष रंजन पॉल, एन जगदीशन, अश्विन क्राइस्ट, एम मोहम्मद, जी पेरियासामी, संदीप वारियर, जे कौशिक, आर सोनू यादव, एम अश्विन, आर साई किशोर, एम सिद्धार्थ, एल सूर्यप्रकाश और आरएस जगन्नाथ श्रीनिवास।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू