खेल की खबरें | दिलप्रीत की हैट्रिक और जरमनप्रीत के दो गोल से भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह की हैट्रिक से गत चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने बुधवार को यहां मेजबान बांग्लादेश को 9-0 से हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्राफी (एसीटी) पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।
ढाका, 15 दिसंबर स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह की हैट्रिक से गत चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने बुधवार को यहां मेजबान बांग्लादेश को 9-0 से हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्राफी (एसीटी) पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।
दिलप्रीत (12वें, 22वें और 45वें) ने भारत के लिये तीन मैदानी गोल किये जबकि जरमनप्रीत सिंह (33वें, 43वें) ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल दागे।
इस बीच में ललित उपाध्याय (28वें) ने उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह की पेनल्टी कॉर्नर से की गयी फ्लिक को गोल में बदला।
आकाशदीप सिंह (54वें) ने मैदानी गोल किया जबकि मंदीप मोर ने 55वें मिनट में देश के लिये अपना पहला गोल दागा।
इतना ही काफी नहीं था कि हरमनप्रीत ने भी स्कोरशीट में अपना नाम लिखवा दिया, उन्होंने 57वें मिनट में भारत के 13वें पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।
तोक्यो ओलंपिक के ऐतिहासिक अभियान के बाद कुछ नये खिलाड़ियों के साथ पहला टूर्नामेंट खेल रही मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारत ने मंगलवार को टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में कोरिया से 2-2 से ड्रा खेला था।
भारतीय टीम अब शुक्रवार को राउंड रोबिन चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2021 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

