Diljit Dosanjh Concert Delhi and Jaipur: दिलजीत दोसांझ ने दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर 2024 में दो और शो जोड़े
Diljit Dosanjh Concert Delhi and Jaipur: लोकप्रिय पाकिस्तानी अदाकारा हनिया आमिर ने कहा कि पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने लंदन में हुए अपने संगीत कार्यक्रम में उन्हें जो प्यार और सम्मान दिया, वह वाकई यादगार था।
Diljit Dosanjh Concert Jaipur: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh Concert ) ने 26 अक्टूबर से राष्ट्रीय राजधानी में शुरू होने वाले अपने आगामी "दिल-लुमिनाती इंडिया टूर 2024" में नई दिल्ली और जयपुर में एक-एक पड़ाव जोड़ा है. उनके पोस्ट के अनुसार, लोकप्रिय गायक 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में एक और शो करेंगे. यह शहर में उनका तीसरा शो होगा। दिलजीत 3 नवंबर को जयपुर में दूसरा शो करेंगे.
वहीं, लोकप्रिय पाकिस्तानी अदाकारा हनिया आमिर ने कहा कि पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने लंदन में हुए अपने संगीत कार्यक्रम में उन्हें जो प्यार और सम्मान दिया, वह वाकई यादगार था. पिछले सप्ताह दिलजीत दोसांझ के लंदन में हुए 'कॉन्सर्ट' में शामिल हुईं हनिया ने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा ‘‘दिलजीत दोसांझ सर एक ही दिल है कितनी दफा जीतोगे.’’
दिलजीत द्वारा हानिया को ओ2 एरिना के मंच पर आमंत्रित करने और उनके लिए अपना लोकप्रिय गीत "लवर्स" गाने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया.
सोमवार रात को हानिया ने शो की कई तस्वीरें सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर साझा कीं और दिलजीत के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा. अपने दोस्तों के साथ संगीत समारोह में शामिल हुईं अभिनेत्री ने दिलजीत और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया. हानिया ने लिखा, "दिलजीत दोसांझ सर एक ही दिल है कितनी दफा जीतोगे। प्यार और सिर्फ प्यार."
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

