दिलीप दोशी ने चुन्नी गोस्वामी के जुझारू जज्बे की प्रशंसा की
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान गोस्वामी ने बंगाल की ओर से रणजी ट्राफी टीम की अगुआई भी की थी। उनका गुरूवार को कोलकाता में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
नयी दिल्ली, दो मई भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी ने दिवंगत सुबीमल चुन्नी गोस्वामी के जुझारू जज्बे की प्रशंसा करते हुए शनिवार को कहा कि वही फुटबॉल से क्रिेकेट में फिटनेस की समझ लाये थे।
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान गोस्वामी ने बंगाल की ओर से रणजी ट्राफी टीम की अगुआई भी की थी। उनका गुरूवार को कोलकाता में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
गोस्वामी की कप्तानी में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1962 एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता था। गोस्वामी की रणजी ट्राफी में दोशी भी थे।
अखिल भारतीय फुटबॉल टीम की विज्ञप्ति के अनुसार दोशी ने कहा, ‘‘चुन्नी दा फुटबॉल से आये थे तो वह काफी फिट एथलीट थे। ’’
दोशी ने कहा, ‘‘हालांकि हाल के दिनों में चलन बदला है लेकिन उन दिनों में फुटबॉलर आमतौर पर क्रिकेटरों से ज्यादा फिट हुआ करते थे। तो देखा जाये तो चुन्नी दा हमारी क्रिकेट टीम में फिटनेस की समझ लाये थे। ’’
गोस्वामी ने बंगाल के लिये 46 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। दोशी ने कहा, ‘‘वह निश्चित रूप से जानते थे कि वह फुटबॉल से क्रिकेट में आये थे। लेकिन वह हमेशा ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेटर रहे। लेकिन एक चीज जो सबसे अलग करती थी वो उनका जुझारू जज्बा था। वह मुश्किल परिस्थितियों में भी अपने विकेट को बचाने के लिये डटे रहे थे। यह चीजें हमें सचमुच प्रेरित करती थी। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

