एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिग्विजय सिंह ने मेरे पिता पर निशाना साधा, अब मुझ पर निशाना साध रहे: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह उनके पिता दिवंगत माधवराव सिंधिया पर अक्सर निशाना साधते थे और अब वह उनके साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं।

देश की खबरें | दिग्विजय सिंह ने मेरे पिता पर निशाना साधा, अब मुझ पर निशाना साध रहे: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

ग्वालियर, आठ जनवरी केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह उनके पिता दिवंगत माधवराव सिंधिया पर अक्सर निशाना साधते थे और अब वह उनके साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं।

चार दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति हमेशा सम्मान दिखाया है। सिंधिया कभी कांग्रेस में सिंह के सहयोगी थे।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सिंह ने मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में एक "घोटाले" का खुलासा होने के बाद सिंधिया पर सवाल उठाए थे।

पिछले महीने की शुरुआत में परिवहन विभाग के एक पूर्व कांस्टेबल के पास से बेहिसाब संपत्ति बरामद की गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री की आलोचनात्मक टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने संवाददाताओं से कहा, "क्या यह कोई नयी बात है?

उन्होंने कहा, ‘‘दिग्विजय सिंह ने अपना पूरा जीवन मेरे पूज्य पिता और मुझ पर निशाना साधने में बिताया है। मैंने कभी उन पर निशाना नहीं साधा। मैं जब भी उनसे मिलता हूं, आज भी उनका अभिवादन करता हूं।’’

सिंधिया ने कहा, ‘‘कोई भी अपनी विचारधारा के अनुसार अपनी सीमाएं तय कर सकता है। मेरी विचारधारा लोगों की सेवा करना है और यही मेरा लक्ष्य है।’’

पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त के छापे के बाद सिंह ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार की जांच उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश से कराने की मांग की गई थी।

उन्होंने पत्र में आरोप लगाया था कि कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ पर सिंधिया के करीबी माने जाने वाले एक नेता को परिवहन मंत्री बनाने का दबाव था। दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने कहा कि भाजपा पिछले साल हुए हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों की तरह विजयी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2025 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).