दिग्विजय सिंह ने बंद की सामुदायिक रसोई
सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें अपने समुदायिक रसोईघर को बंद करना पड़ा क्योंकि जिस परिसर से इसे चलाया जा रहा था। उस इलाके में कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच चुका है। इसलिए स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर रसोई को बंद किया गया है।’’
भोपाल, 12 मई मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उस सामुदायिक रसोई को बंद करने के लिए विवश होना पड़ा जिससे लॉकडाउन के दौरान पांच लाख से अधिक भोजन के पैकेट वितरित किये गए। इस सामुदायिक रसोई को इसलिए बंद करना पड़ा क्योंकि यह जिस व्यक्ति के परिसर से संचालित हो रही थी वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं।
सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें अपने समुदायिक रसोईघर को बंद करना पड़ा क्योंकि जिस परिसर से इसे चलाया जा रहा था। उस इलाके में कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच चुका है। इसलिए स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर रसोई को बंद किया गया है।’’
सिंह ने उस पूर्व विधायक के कोविड-19 से शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की है जिनके परिसर से यह रसोई चलाई जा रही थी।
सिंह ने सामुदायिक रसोई के संचालन में सहयोग करने के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल का धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ खड़ी रही और हमेशा पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करती है।’’
सिंह ने बताया कि इस रसोई से उनके कार्यालय और अन्य करीब 50 लोग जुड़े थे और सभी की कोरोना वायरस जांच की गई है और सौभाग्य से सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।
उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए हमने स्वयं को पृथक करने का निर्णय लिया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

