देश की खबरें | संकुचित सोच के कारण हमेशा तुष्टिकरण की राह पकड़ लेते हैं दिग्विजय सिंह : विजयवर्गीय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की सोच को "नकारात्मक और संकुचित" बताते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की राह पकड़ लेते हैं और वह व्यापक हिंदू दर्शन को कभी समझ नहीं सकेंगे।

इंदौर (मध्य प्रदेश), सात जुलाई राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की सोच को "नकारात्मक और संकुचित" बताते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की राह पकड़ लेते हैं और वह व्यापक हिंदू दर्शन को कभी समझ नहीं सकेंगे।

विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हिंदू दर्शन बहुत व्यापक है। सिंह को यह कभी समझ नहीं आएगा क्योंकि उनकी सोच नकारात्मक और संकुचित है। इसलिए वे हमेशा तुष्टिकरण की तरफ जाते हैं।"

सिंह ने अपने एक ट्वीट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है- "एक सिक्के के दो पहलू!"

इस ट्वीट के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर विजयवर्गीय ने कहा, "सिंह के विचार हमेशा से नकारात्मक रहे हैं। भागवत ने हाल ही में जो बातें कही हैं, वे वसुधैव कुटुम्बकम के उस विचार के दृष्टिकोण से कहीं प्रेरित हैं जो हमारे देश की पहचान है।"

भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के निधन से खाली खंडवा लोकसभा सीट के आगामी उप चुनाव में इस पार्टी की ओर टिकट के दावेदारों के कयास में विजयवर्गीय का नाम भी लिया जा रहा है। लेकिन वह अपने बयानों में इस सीट से उप चुनाव लड़ने में लगातार अनिच्छा जता रहे हैं।

इस अनिच्छा का कारण पूछे जाने पर भाजपा महासचिव ने कहा, "किसी भी सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा करना पार्टी का निर्णय होता है। वैसे भी मैं इंदौर में रहता हूं। मैं (चुनाव लड़ने) खंडवा क्यों जाऊंगा?"

मध्य प्रदेश में विपक्षी कांग्रेस द्वारा 16 से 20 साल के लोगों के लिए "बाल कांग्रेस" के गठन की तैयारी की खबरों पर उन्होंने कहा, "बच्चों पर किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ने का दबाव डालने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्हें खेलने-कूदने देना चाहिए। जब वे बड़े होकर सोचने-समझने में सक्षम हो जाएंगे, तो अपनी पसंद का राजनीतिक दल खुद चुन लेंगे।"

मीडिया के साथ बातचीत से पहले, विजयवर्गीय शहर के नंदा नगर क्षेत्र में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 500 बिस्तरों वाले आदर्श अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत के कार्यक्रम में शामिल हुए।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\