देश की खबरें | मोरक्को के खिलाफ डेविस कप मुकाबले में दिग्विजय भारतीय टीम में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिग्विजय प्रताप सिंह को मोरक्को के खिलाफ लखनऊ में होने वाले डेविस कप टेनिस विश्व ग्रुप दो के मुकाबले के लिये भारत की छह सदस्यीय टीम में चुना गया है ।
नयी दिल्ली, 31 जुलाई दिग्विजय प्रताप सिंह को मोरक्को के खिलाफ लखनऊ में होने वाले डेविस कप टेनिस विश्व ग्रुप दो के मुकाबले के लिये भारत की छह सदस्यीय टीम में चुना गया है ।
लखनऊ में 16 और 17 सितंबर को होने वाले मुकाबले के लिये भारतीय टीम में सुमित नागल, शशिकुमार मुकुंद, युकी भांबरी, रामकुमार रामनाथन और रोहन बोपन्ना को भी चुना गया है ।
यह बोपन्ना का आखिरी मैच होगा क्योंकि वह पिछले महीने ही डेविस कप कैरियर पर विराम लगाने का ऐलान कर चुके हैं ।
रोहित राजपाल गैर खिलाड़ी कप्तान होंगे ।
अखिल भारतीय टेनिस संघ ने कहा कि खिलाड़ियों को उनकी रैंकिंग, उपलब्धता, प्रदर्शन और मौजूदा फॉर्म समेत कई पहलुओं पर गौर करने के बाद चुना गया ।
महासंघ ने कहा कि साकेत माइनेनी, मनद दहाम्ने, मनीष सुरेशकुमार, करण सिंह और युवान नंदल भी टीम के साथ अभ्यास करेंगे ।
इस साल की शुरूआत में डेनमार्क से विश्व ग्रुप प्लेआफ हारने के बाद भारतीय टीम विश्व ग्रुप दो में खिसक गई है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2023 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

