देश की खबरें | दिग्विजय ने पूछा, चीन से क्यों डरते हैं प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन से युद्ध के खतरे वाले बयान के बाद उपजे विवाद के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की सरकार और उसकी सेना से डरते क्यों हैं।

सागर, 17 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन से युद्ध के खतरे वाले बयान के बाद उपजे विवाद के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की सरकार और उसकी सेना से डरते क्यों हैं।

शुक्रवार को अपनी ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से इतर प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है जबकि भारत सरकार सो रही है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।

राहुल के इस बयान के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की बीच जुबानी जंग छिड़ गयी है।

सिंह ने सवाल किया, ‘‘नरेंद्र मोदी चीन की सेना और सरकार से डरते क्यों हैं? जब मोदी विपक्ष में थे तो वह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलाह देते थे कि वे चीन को लाल आंखें (जुझारुपन) दिखाएं। वे लाल आंखें कहां हैं?’’

सिंह दोनों देशों के बीच सीमा पर हाल के घटनाक्रम पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे।

सिंह ने दावा किया कि जब चीनी सेना ने भारत की भूमि में ‘‘घुसपैठ’’ की थी तो तत्कालीन प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने इसे स्वीकार किया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इससे इनकार किया।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भारत में चीनी आयात दोगुना हो गया है जबकि भारत का निर्यात गिर गया है।

सिंह ने आगे आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियां चीन को मजबूत करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं।

मध्य प्रदेश के मुद्दों पर बोलते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मामले दर्ज कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने बीना, खुरई और सुरखी का दौरा किया और उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले, जिन्हें कथित तौर पर झूठे मामलों में फंसाया गया है और प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान