देश की खबरें | डिजिटल शिक्षा व्यवस्था से भविष्य में उच्च शिक्षा किफायती और समावेशी बन सकती है: अनिल बैजल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को कहा कि ऑनलाइन और डिजिटल शिक्षा व्यवस्था से भविष्य में उच्च शिक्षा किफायती, कम लागत वाली और समावेशी बन सकती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को कहा कि ऑनलाइन और डिजिटल शिक्षा व्यवस्था से भविष्य में उच्च शिक्षा किफायती, कम लागत वाली और समावेशी बन सकती है।

‘उच्च शिक्षा में परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की भूमिका पर राज्यपालों के सम्मेलन’ में बैजल ने कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में छात्रों के लिए ई-लर्निंग से उच्च शिक्षा और अधिक सुलभ हो जाएगी।

यह भी पढ़े | Indian Army Returns 13 Yaks, 4 Calves to China: भारतीय सेना ने दिखाई दरियादिली, विवाद के बीच LAC से भटके 17 पशु चीन को लौटाए.

उन्होंने कहा कि कम समय में सरकारी बजट पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना यह संभव हो सकेगा।

बैजल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रशंसा की और कहा कि यह न केवल “समग्र और दूरगामी” है बल्कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों का सामना करने के लिए “प्रभावी” भी है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Bypoll 2020: सीएम शिवराज सिंह चौहान 6 दिन में 16 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा.

उन्होंने कहा, “कोविड-19 महामारी के इस दौर में पठन पाठन के अनुभवों को देखते हुए ऑनलाइन और डिजिटल शिक्षा से भविष्य में उच्च शिक्षा को किफायती, समावेशी और कम लागत वाली बनाया जा सकता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\