देश की खबरें | कोरोना वायरस संकट के बाद भी डिजिटल अदालतें जारी रहनी चाहिए: संसदीय समिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानून और न्याय संबंधी स्थायी संसदीय समिति ने शुक्रवार को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी समाप्त होने के बाद भी चिह्नित श्रेणियों के लिए डिजिटल माध्यम से मामलों की सुनवाई जारी रहनी चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 सितंबर कानून और न्याय संबंधी स्थायी संसदीय समिति ने शुक्रवार को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी समाप्त होने के बाद भी चिह्नित श्रेणियों के लिए डिजिटल माध्यम से मामलों की सुनवाई जारी रहनी चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता वाली समिति ने राज्य सभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को रिपोर्ट सौंपी।

यह भी पढ़े | एक बार जब हमें ऑर्डर कॉपी मिलने के बाद हम अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डालेंगे- रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानविंदे: 11 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्‍याय संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अदालत एक स्थान नहीं, बल्कि एक सेवा है।

उसने कहा कि अब समय आ गया है कि ‘‘पुरानी पड़ चुकीं कार्य पद्धतियों का अंतिम गढ़’’ कहे जाने वाले अदालत के कक्ष नई तकनीक के लिए अपने दरवाजे खोल दें।

यह भी पढ़े | Delhi Metro Rail Corporation: 12 सितंबर से सभी लाइनों पर दौड़ेगी मेट्रो, डीएमआरसी ने की लोगों से ये अपील.

समिति ने इस बात को रेखांकित किया कि ‘‘डिजिटल न्याय’’ अपेक्षाकृत सस्ता एवं तेज होता है। इसके अलावा यह स्थान संबंधी एवं आर्थिक बाधाओं को भी दूर करता है।

समिति ने ‘‘कोविड-19 वैश्विक महामारी समाप्त होने के बाद भी डिजिटल अदालतें जारी रखने की’’ मजबूती से वकालत की।

उसने कहा, ‘‘महामारी समाप्त होने के बाद भी सभी पक्षों की सहमति के बाद मामलों की चिह्नित श्रेणियों के लिए डिजिटल अदालत की कार्यवाही जारी रखी जाएं।’’

समिति ने अपनी रिपोर्ट में सलाह दी कि देश भर में स्थित उन अपीली अदालतों के लिए डिजिटल सुनवाई को स्थायी बनाया जा सकता है, जिनके लिए पक्षों या वकीलों को निजी रूप से पेश होने की आवश्यकता नहीं है।

उसने कहा कि डिजिटल सुनवाई से प्रक्रिया में तेजी आती है, वे अधिक किफायती एवं नागरिकों के अनुकूल होती हैं तथा इनसे न्याय तक पहुंच बढ़ती है।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रभाव पर किसी भी संसदीय समिति की यह पहली रिपोर्ट है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\